Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश शारदीय नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:रिसिया-बहराइच में नगर और...

शारदीय नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:रिसिया-बहराइच में नगर और ग्रामीण इलाकों में भक्तिमय हुआ माहौल, प्रतिमाओं की पट्टियां खोली गईं

शारदीय नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:रिसिया-बहराइच में नगर और ग्रामीण इलाकों में भक्तिमय हुआ माहौल, प्रतिमाओं की पट्टियां खोली गईं

रिसिया-बहराइच में शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर और ग्रामीण इलाकों में माता रानी के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना हुआ है। स्थापित प्रतिमाओं की आंख की पट्टियां खोलकर विधि-विधान से पूजा की गई। शहर के पंडालों में प्रतिमा स्थापना के बाद से भीड़ दिख रही है। हनुमान मंदिर, मां गांवठ मंदिर और श्री मां संतोषी माता मंदिर में विशेष पूजा-आरती हुई। यहां युवाओं ने खास वेशभूषा में आरती कर प्रसाद बांटा। चरसिया बाबा कुट्टी और आजाद नगर में भी सुबह पूजा और शाम की आरती की गई। सिसई सलोन में युवाओं और महिलाओं ने विशेष पूजा की। पूरनपुरवा, मझौवा मुजेहना, हुडुरूवा, भैंसाही, अधारीपुरवा, शंकरपुर, गोंदौरा, पटना घुसयारी, बलभद्रपुर, खैरी दिकौली समेत कई ग्रामीण इलाकों में भी प्रतिमाओं की पट्टियां खोलकर पूजा और आरती शुरू हुई। अरविंद गौतम, आरव गौतम, आकाश निगम, दुर्गेश चौधरी, रवि गुप्ता और रामजी अग्रवाल सहित कई भक्त मौजूद थे।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat