Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश ग्रामीण परिवारों को 125 दिन रोजगार मिलेगा:मिठौरा में सीडीओ ने रोजगार सृजन...

ग्रामीण परिवारों को 125 दिन रोजगार मिलेगा:मिठौरा में सीडीओ ने रोजगार सृजन दिवस पर कार्यस्थल का निरीक्षण कर दी जानकारी

ग्रामीण परिवारों को 125 दिन रोजगार मिलेगा:मिठौरा में सीडीओ ने रोजगार सृजन दिवस पर कार्यस्थल का निरीक्षण कर दी जानकारी

मिठौरा ब्लॉक के मुजहना बुजुर्ग गांव में रोजगार सृजन दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) महेंद्र सिंह ने वीबी-जी रामजी योजना के तहत एक कार्यस्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रमिकों को बताया कि हर पात्र परिवार को 125 दिन का रोजगार देने का लक्ष्य है। सीडीओ ने जॉब कार्ड में नए सदस्यों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह ने गांव में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने स्थानीय स्तर पर रोजगार पाकर दूसरे राज्यों में पलायन कम करने को कहा। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण और जल संरक्षण जैसी योजनाओं के बारे में भी बताया। पात्र लोगों से पंजीकरण कराकर इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राहुल सागर, एपीओ ग्रीजेदु पटेल, मनोज गौतम, ग्राम पंचायत सचिव आशुतोष जायसवाल, टीए शशिकांत, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जवाहिर गुप्ता और रोजगार सेवक शैलेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat