बस्ती के छावनी कस्बे और आसपास के गांवों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। यह विसर्जन गाजे-बाजे और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। शनिवार शाम करीब 4 बजे भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अयोध्या की सरयू नदी में विसर्जन के लिए ले जाया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान छावनी कस्बे के राम जानकी मार्ग सहित पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। विसर्जन शोभायात्रा के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। इस मौके पर छावनी कस्बे के पुरुष, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इसी तरह तुर्सी गांव में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन अर्जुनपुर गांव के सामने सरयू नदी में किया गया। यहां विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की आरती के बाद विसर्जन हुआ।
और पढ़ें
›
कुत्ता बचाने में ऑटो पलटा, चालक समेत 3 घायल:महराजगंज के पिपरा परसौनी में हुआ हादसा, लक्ष्मीपुर सीएचसी में इलाज जारी
›
टीचर कॉलोनी में 250 केबीए ट्रांसफार्मर में लगी आग:वार्ड 11, 12 और 15 की बिजली सप्लाई ठप, 2000 आबादी प्रभावित
›
श्रावस्ती में 9 साल के बच्चे से कुकर्म का आरोप:लूडो खेलने के बहाने को दुकान पर बुलाया, आरोपी फरार; पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेजा
›
स्तन में गांठ को नजरअंदाज न करें:बस्ती में विश्व स्तन कैंसर दिवस पर डॉक्टर बोली- समय पर जांच से संभव है बचाव
संबंधित खबरें













































