BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पितृपक्ष में पति-पत्नी चारों धाम यात्रा पर निकले:गांव वालों ने गाजे-बाजे के...

पितृपक्ष में पति-पत्नी चारों धाम यात्रा पर निकले:गांव वालों ने गाजे-बाजे के साथ विदा किया, परिवार में उत्साह


पितृपक्ष के मौके पर सल्टौआ गोपालपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत पुरैना के रामचंद्र चौधरी अपनी पत्नी इंद्रावती चौधरी के साथ चारों धाम की यात्रा पर निकले। उन्होंने इस यात्रा का संकल्प लिया। यात्रा पर निकलने से पहले गांव में उनका स्वागत किया गया। परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण गाजे-बाजे के साथ उन्हें विदा करने पहुंचे। दंपती को यात्रा पर जाते देख परिवार और गांव के लोगों में उत्साह था। दोनों ने सभी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने मंगलगीत गाए और परिजनों ने माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। परिजनों ने बताया कि पितृपक्ष में तीर्थ यात्रा का खास महत्व है। ग्रामीणों ने दंपती की सुखद यात्रा और सकुशल लौटने की कामना की। भाजपा नेता अखिलेश उर्फ विक्की चौधरी ने भी उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

संबंधित खबरें