BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मल्हीपुर सीएचसी से मोबाइल वैन रवाना:जागरूकता के लिए फिल्में और प्रश्नोत्तरी भी...

मल्हीपुर सीएचसी से मोबाइल वैन रवाना:जागरूकता के लिए फिल्में और प्रश्नोत्तरी भी होगी, गांवों में परिवार नियोजन और स्वास्थ्य की जानकारी देगी उम्मीद एक्सप्रेस

मल्हीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से सोमवार को उम्मीद एक्सप्रेस मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की परियोजना के तहत सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंद्र सोनकर ने वैन को रवाना किया। यह वैन जमुनहा विकासखंड के गांवों में पहुंचेगी। यहां ग्रामीणों को परिवार नियोजन और मां-बच्चे के स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी। जागरूकता के लिए छोटी फिल्में दिखाई जाएंगी और जिंगल बजाए जाएंगे। इसके अलावा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाना और ग्रामीणों तक सही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाना है। उन्होंने आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान सीएचसी के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, बीसीपीएम और संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat