![]()
श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में एक सात साल के बच्चे का पैर फिसलने से हाथ टूट गया। बच्चा अपने घर से किसी काम के लिए जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। उसे शुरुआती इलाज के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। लालपुर खदरा गांव के रहने वाले अर्पित (7) पुत्र विष्णु गुरुवार को घर से बाहर निकला था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। गिरने से उसके हाथ में चोट आई, जिससे हाथ टूट गया। हादसे के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने अर्पित को तुरंत निजी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने बच्चे का शुरुआती इलाज किया। चोट ज्यादा होने के कारण डॉक्टरों ने उसे आगे के इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
और पढ़ें
›
नायरा एनर्जी ने बढ़ाए ईंधन के दाम: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा
›
डीजल की कमी ने बढ़ाई चिंता, अमेरिका से भारत तक ईंधन आपूर्ति पर दबाव
›
गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 का लाभ, ऐसे करें आवेदन और घर बैठे चेक करें Status, PM Matru Vandana Yojana
›
कांग्रेस ने हमेशा नकारात्मक राजनीति की है : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
संबंधित खबरें







































