शंकरपुर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 (अयोध्या-बस्ती लेन) पर सड़क की पैचिंग एक हफ्ते में ही उखड़ गई। करीब दो हफ्ते पहले राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी के ठेकेदार ने शंकरपुर मस्जिद के सामने टूटी सड़क की मरम्मत कराई थी, लेकिन यह पैचिंग दस दिन पहले हुई बारिश को झेल नहीं पाई। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मेराज आलम, साबिर अली, मुन्ना, चंद्रशेखर, संजय मोदनवाल और विनोद मोदनवाल ने बताया कि सड़क बनाते समय गड्ढों में गिट्टियां भरकर रोलर नहीं चलाया जाता। गिट्टियों को वाहनों के भरोसे दबाने के लिए छोड़ दिया जाता है। हल्की बारिश में ही डामरीकरण उखड़ जाता है और गिट्टियां सड़क पर बिखर जाती हैं। इससे आए दिन हादसे होते हैं। बड़े वाहन गड्ढों से बचने के लिए अचानक लेन बदलते हैं, जिससे मोटरसाइकिल, साइकिल सवार और पैदल चलने वाले लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं।
अयोध्या-बस्ती लेन पर सड़क की पैचिंग एक हफ्ते में उखड़ी:गिट्टियां सड़क पर बिखरीं, ठेकेदार की लापरवाही से हादसे का खतरा बढ़ा
और पढ़ें
›
विजय की मौत: परिवार ने जांच और कार्रवाई की मांग:बस्ती एसपी को भेजा पत्र, आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग
›
सिसवा में नहाने उतरे बालक की डूबने से मौत:गहरे पानी में जाने से हादसा, मौसा के घर पर आया था
›
बहराइच में लेखपालों का चरणबद्ध आंदोलन शुरू:आठ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
›
श्रीनगर सागर में 70 मरीजों को दी गईं यूनानी दवाएं:आयुष्मान आरोग्य मंदिर में डॉक्टर ने की जांच
संबंधित खबरें






































