श्रावस्ती में फूड इंस्पेक्टर पर आबकारी विभाग की महिला सिपाही ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और गर्भवती होने पर दवा देकर गर्भपात कराने का आरोप लगाया था। महिला का दावा है कि सगाई के बाद आरोपी शादी से मुकर गया। जान से मारने की धमकी दी। मामले में शुक्रवार रात 8 बजे के बाद पुलिस ने भिनगा कोतवाली में मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। महिला सिपाही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। आसपास रहने के दौरान हुई थी जान-पहचान देवरिया निवासी महिला सिपाही के मुताबिक, भिनगा में तैनाती के दौरान आसपास रहने की वजह से उसकी जान-पहचान फूड इंस्पेक्टर आदर्श प्रताप से हुई थी। महिला का आरोप है कि आरोपी ने एक जनवरी को शादी का भरोसा देकर उससे संबंध बनाए। मार्च 2026 में गर्भवती होने की जानकारी देने के बाद उसने शादी के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि इस दौरान उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया गया। देवरिया में हुई थी दोनों की सगाई महिला के अनुसार, 29 अप्रैल को देवरिया में दोनों की सगाई हुई थी। परिवार की सहमति से 7 दिसंबर 2026 को शादी की तारीख भी तय की गई थी। आरोप है कि सगाई के बाद भी आरोपी उस पर पति-पत्नी की तरह साथ रहने का दबाव बनाता रहा। अब वह शादी से इनकार कर रहा है। दो सप्ताह पहले एएसपी से की थी शिकायत महिला सिपाही का दावा है कि उसने करीब दो सप्ताह पहले एएपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। उसका आरोप है कि अधिकारियों के निर्देश के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। महिला ने धमकी देने, मोबाइल छीनने और कागजात फाड़ने का आरोप लगाया है। उसने सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।
फूड इंस्पेक्टर पर यौन शोषण की FIR:महिला सिपाही बोली- शादी का वादा कर संबंध बनाएं, अबॉर्शन कराया; सगाई के बाद रिश्ता तोडा़
और पढ़ें
›
बहराइच में महिला की संदिग्ध मौत:मुंह से निकला झाग, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
›
बीआरसी जमुनहा में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई:बीईओ ने ध्वजारोहण कर माल्यार्पण किया, छात्र-छात्राओं को मिठाई भी बांटी
›
पनियरा में चोरी के मोबाइल के साथ दो युवक गिरफ्तार:पुलिस ने अमहवा पुल के पास से पकड़ा
›
पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, महिला समेत चालक घायल:बस्ती के ललहवा में शुक्रवार शाम हुआ हादसा, पुलिस ने की पूछताछ
संबंधित खबरें











































