श्रावस्ती जनपद में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को जिलेभर में पुलिस की ओर से अभियान चलाया गया। स्कूलों, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों समेत सार्वजनिक स्थानों पर पहुंची पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें कानूनी अधिकारों, सुरक्षा सेवाओं और पुलिस से मिलने वाली सहायता की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारियों की निगरानी में शक्ति मोबाइल टीम ने चौपाल और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। महिलाओं और बालिकाओं से कहा गया कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर डरने के बजाय अपनी बात खुलकर रखें और तत्काल पुलिस को सूचना दें। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और आम लोगों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके भी बताए गए। पुलिस ने सोशल मीडिया पर होने वाले फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, नकली वेबसाइट और संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की सलाह दी। लोगों से कहा गया कि ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड और अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई। महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा सेवाओं के साथ ही सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। पुलिस टीम ने जिले के सभी थानों में स्थापित महिला सहायता केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क की जानकारी भी दी। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को जागरूकता संबंधी सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और सुरक्षा, कानूनी अधिकारों तथा साइबर अपराध से बचाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
श्रावस्ती में पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक:कानूनी अधिकारों और सुरक्षा सेवाओं की जानकारी दी, साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए
और पढ़ें
›
बस्ती में 15 दिन से ट्रांसफार्मर खराब, हनुमानगढ़ी मंदिर अंधेरे:कप्तानगंज के पोखरा बाजार में आंधी से गिरा खंभा, शिकायत के बाद भी नहीं बनी बात।
›
बहराइच में लेखपालों को कम भत्ते में ड्यूटी करना मुश्किल:लंबित मांगों पर सुनवाई नहीं, सीएम से तत्काल निर्णय की अपील
›
घर में घुसकर मारपीट-धमकी देने का आरोप:सोनवा में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी लगाईं, सीओ इकौना को मिली जांच
›
विधायक ने बुलडोजर से की पुष्प वर्षा:वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा का महसी में भव्य स्वागत, पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर निकली यात्रा
संबंधित खबरें











































