बहराइच के जरवल ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिराहिमपुर बेलहौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में गांधी जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भारत माता के जयकारे लगाए। विद्यालय के शिक्षक अखलाक अहमद के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी श्यामू खान ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के जिला उपाध्यक्ष एवं पत्रकार नौशाद खान भी मौजूद रहे। इस दौरान बच्चों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने गांधीजी के जीवन और उनके सिद्धांतों को अपनाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों में उत्साह और देशभक्ति का माहौल रहा।
बिराहिमपुर स्कूल में मनाई गई गांधी जयंती:समाजसेवी ने ध्वजारोहण किया, बच्चों ने जयकारे लगाए
और पढ़ें
›
बस्ती में 15 दिन से ट्रांसफार्मर खराब, हनुमानगढ़ी मंदिर अंधेरे:कप्तानगंज के पोखरा बाजार में आंधी से गिरा खंभा, शिकायत के बाद भी नहीं बनी बात।
›
बहराइच में लेखपालों को कम भत्ते में ड्यूटी करना मुश्किल:लंबित मांगों पर सुनवाई नहीं, सीएम से तत्काल निर्णय की अपील
›
घर में घुसकर मारपीट-धमकी देने का आरोप:सोनवा में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी लगाईं, सीओ इकौना को मिली जांच
›
विधायक ने बुलडोजर से की पुष्प वर्षा:वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा का महसी में भव्य स्वागत, पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर निकली यात्रा
संबंधित खबरें











































