BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बकरी बचाने में बाइक अनियंत्रित, महिला घायल:जमुनहा-बहराइच मार्ग पर हादसा; जिला अस्पताल...

बकरी बचाने में बाइक अनियंत्रित, महिला घायल:जमुनहा-बहराइच मार्ग पर हादसा; जिला अस्पताल भिनगा रेफर

0
6

बहोरवा निवासी राजरानी अपने बेटे राजू के साथ शुक्रवार को मल्हीपुर क्षेत्र के बरूहा गांव से वापस बहोरवा जा रही थीं। जमुनहा-बहराइच मार्ग पर पिपरहवा मोड़ के पास अचानक एक बकरी बाइक के सामने आ गई। बकरी को बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे राजरानी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद परिजनों ने उन्हें निजी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया, लेकिन चोट गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया। परिजन राजरानी को लेकर जिला अस्पताल रवाना हो गए हैं।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat