BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश ग्राम प्रधान ने बच्चों की पढ़ाई के लिए शुरू कराए:नटवाजोत और किशुनपुर...

ग्राम प्रधान ने बच्चों की पढ़ाई के लिए शुरू कराए:नटवाजोत और किशुनपुर में चल रहे दो सेंटर, शिक्षकों को मिल रहा मानदेय


दुबौलिया में ग्राम पंचायत नटवाजोत के प्रधान राजेश यादव एडवोकेट ने बच्चों की शिक्षा के लिए पहल की है। उन्होंने नटवाजोत और किशुनपुर में दो कोचिंग सेंटर शुरू कराए हैं। यहां गांव के बच्चों को अतिरिक्त पढ़ाई का मौका मिल रहा है। इन सेंटरों में बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक रखे गए हैं, जिन्हें प्रधान मानदेय भी दे रहे हैं। इससे ग्रामीण बच्चों को गांव में ही अच्छी पढ़ाई का माहौल मिल रहा है। गरीब परिवारों के बच्चों को भी इससे मदद मिल रही है। प्रधान की इस पहल से अभिभावक भी खुश हैं। उनका कहना है कि गांव में कोचिंग मिलने से बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं भेजना पड़ रहा, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है। प्रधान राजेश यादव एडवोकेट ने बताया कि गांव के विकास के साथ बच्चों की शिक्षा भी जरूरी है। ग्रामीण बच्चों में हुनर की कमी नहीं है, उन्हें बस सही मार्गदर्शन और मौके चाहिए। इसी मकसद से यह सेंटर शुरू हुआ है।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat