BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश 20 हजार का इनामी गोवध आरोपी गिरफ्तार:मोतीपुर पुलिस ने तमंचा, कारतूस, पिकअप...

20 हजार का इनामी गोवध आरोपी गिरफ्तार:मोतीपुर पुलिस ने तमंचा, कारतूस, पिकअप और 1320 रुपये के साथ पकड़ा

बहराइच के ब्लॉक मिहिपूरवा क्षेत्र के मोतीपुर पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के एक मामले में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक पिकअप वाहन और 1,320 रुपये नकद बरामद किए हैं। अवैध हथियार मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग से मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे बहराइच कोर्ट भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में अपराध रोकने, फरार आरोपियों को पकड़ने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा पुहुप सिंह की देखरेख में थाना मोतीपुर के प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ की अगुवाई में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

संबंधित खबरें