गौर थाना क्षेत्र के गौर बाजार में दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। इटबहरा निवासी पंकज कुमार पुत्र पल्टूराम ने पुलिस को बताया कि रात करीब नौ बजे विमल पुत्र सुखई और अजय कसौधन पुत्र गुम्मा कुछ लोगों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचे थे। पंकज ने आरोप लगाया कि उनके हाथों में लाठी-डंडे थे और वे मारपीट करने के इरादे से आए थे। पंकज ने यह भी आरोप लगाया कि उन लोगों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, दूसरे पक्ष के उमेश कुमार पुत्र झिनकान निवासी कस्बा गौर ने आरोप लगाया कि वह दुकान बंद करने के बाद बड़ौदा बैंक शाखा गौर के सामने अनमोल-अभिषेक की दुकान पर नाश्ता कर घर जा रहे थे। तभी पंकज पुत्र पल्टूराम, अमरजीत, निराला, शुभम, राज और राकेश समेत कुछ और लोग उनके सामने आ गए। उमेश का आरोप है कि इन लोगों ने शराब के लिए पैसे मांगे। जब उन्होंने पैसे नहीं होने की बात कही, तो उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। उमेश ने बताया कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। गौर थाना प्रभारी अतुल कुमार अंजान ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायतें मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
कस्तूरबा गांधी की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता:सेवा संकल्प...
श्रावस्ती के हरिहरपुर रानी में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने मंगलवार को स्वच्छता पर एक नुक्कड़ नाटक किया। सेवा संकल्प अभियान...
यूपी पुलिस के ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे मोर्चा, वैज्ञानिक जांच से थर-थर...
उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए योगी सरकार ने नया मास्टर प्लान तैयार किया है। अब जांच सिर्फ बयान और पूछताछ...
















































