BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश गणेश पंडाल में बलिया के कलाकारों ने बांधा समां:जमुनहा में देर रात...

गणेश पंडाल में बलिया के कलाकारों ने बांधा समां:जमुनहा में देर रात तक गूंजती रही तालियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने आसपास से भी पहुंचे लोग

जमुनहा के सरयू नहर कॉलोनी पटना में गणेश पूजा के लिए सजाए गए पंडाल में मंगलवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में बलिया से आए कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर रात तक पंडाल में रुके रहे। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। पूरा पंडाल तालियों की गूंज और कलाकारों की प्रस्तुति से उत्साह और उमंग से भर गया। गणेश भक्ति के बीच यह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। कार्यक्रम देखने के लिए आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। देर रात तक चले इस आयोजन में श्रद्धालुओं और दर्शकों ने कलाकारों का खूब हौसला बढ़ाया।