Home उत्तर प्रदेश पीएमश्री विद्यालय में बालिकाओं को बांटी गईं स्टडी टेबल:बेटियों की पढ़ाई को...

पीएमश्री विद्यालय में बालिकाओं को बांटी गईं स्टडी टेबल:बेटियों की पढ़ाई को मिली नई उड़ान, नियमित अध्ययन के लिए किया प्रेरित

0
3


बुधवार को पीएमश्री विद्यालय झाला तरहर में बालिकाओं को स्टडी टेबल बांटी गईं। यह पहल बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की सरकारी मुहिम को मजबूत करेगी। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से यह वितरण किया गया। खंड विकास अधिकारी पयागपुर आशुतोष श्रीवास्तव ने बालिकाओं को स्टडी टेबल दीं और उन्हें नियमित पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। स्टडी टेबल पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी दिखी। छात्राओं ने बताया कि अब उन्हें घर पर पढ़ाई के लिए अच्छी जगह मिलेगी, जिससे वे बेहतर तरीके से अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगी। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के आत्मविश्वास और उनके भविष्य पर भी बात हुई। खंड विकास अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि बेटियों की शिक्षा समाज की तरक्की के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि सरकार का मकसद है कि बालिकाओं को पढ़ाई के लिए अच्छी सुविधाएं मिलें और उन्हें कोई दिक्कत न हो। उन्होंने छात्राओं से स्टडी टेबल का सही इस्तेमाल करने, मन लगाकर पढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने को कहा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की यह सुविधाएं बालिकाओं की पढ़ाई में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने इस पहल के लिए शासन-प्रशासन का आभार जताया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि कामेश सिंह, शिक्षिकाएं मीनाक्षी शुक्ला, कल्याणी शर्मा, सुनीता मिश्रा और विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद था। कार्यक्रम में बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया और नियमित पढ़ाई व अनुशासन का महत्व भी समझाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here