BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में छात्र रोहिन नदी में कूदा:20 घंटे बाद भी नहीं चला...

महराजगंज में छात्र रोहिन नदी में कूदा:20 घंटे बाद भी नहीं चला पता, NDRF-SDRF की तलाश जारी

0
14

महराजगंज के त्रिमुहानी पुल से रोहिन नदी में कूदे कक्षा सात के छात्र हिमांशु यादव का 20 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। छात्र लखरहिया बरगदही गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, हिमांशु ने सोमवार दोपहर करीब दो बजे त्रिमुहानी पुल से रोहिन नदी में छलांग लगाई थी। घटना के समय नीचे मौजूद कुछ लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। पुल पर छात्र की साइकिल और बैग पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश शुरू की गई। NDRF और SDRF की टीमें स्टीमर और गोताखोरों की मदद से नदी में लगातार खोजबीन कर रही हैं। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तक भी छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका है। बचाव अभियान लगातार जारी है। इधर, बेटे के लापता होने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नदी किनारे बड़ी संख्या में लोग भी जुटे हुए हैं और बचाव अभियान पर नजर रखे हुए हैं।