BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश भगवानपुर में जर्जर बिजली तार, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन:सोनौली पावर हाउस के...

भगवानपुर में जर्जर बिजली तार, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन:सोनौली पावर हाउस के जेई को शिकायत, हादसे की आशंका

0
1

महाराजगंज के नौतनवा स्थित भगवानपुर ग्राम पंचायत में जर्जर बिजली के तारों को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। समाजसेवी और प्रधान प्रत्याशी गिरिजा शंकर पांडेय के नेतृत्व में सोमवार को सोनौली पावर हाउस के जेई दीनानाथ को यह ज्ञापन दिया गया। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि भगवानपुर केएक टोलों में बिजली के तार बहुत पुराने और जर्जर हो चुके हैं। ये तार ढीले होकर लटक रहे हैं, जिससे किसी भी समय हादसा होने की आशंका है। बरसात में करंट फैलने का खतरा रहता है और लो वोल्टेज के कारण लोगों के बिजली के उपकरण भी खराब हो रहे हैं। गिरिजा शंकर पांडेय ने बताया उन्होंने जेई से मांग की कि तुरंत सर्वे कराकर सभी पुराने केबलों को बदला जाए। साथ ही, ग्रामीणों को नियमित और सुरक्षित बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाए। जेई दीनानाथ ने ग्रामीणों से ज्ञापन लिया और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।