सिद्धार्थनगर के इटवा में मंगलवार को जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर दो घंटे काम बंद रखा। उन्होंने इस दौरान विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने भी नियमितीकरण समेत कई मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। एड्स नियंत्रण कर्मचारियों ने अपनी सभी मांगों के समाधान की मांग की। एनएचएम कर्मचारियों ने भी नियमितीकरण और अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। उनका कहना है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार होना चाहिए। इस विरोध प्रदर्शन में डॉ. अजीत त्रिपाठी, जितेंद्र त्रिपाठी, अमित मिश्रा, दिनेश श्रीवास्तव, देसराज मीना, नीरज मीना, रोहित, संजय चौधरी, हिमांशु, डॉ. प्रियंका और आभा पांडेय सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नवाबगंज में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम:शारदीय नवरात्रि पर 85 गांवों में स्थापित प्रतिमाएं, रातभर भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल › श्रावस्ती में नव दुर्गा पूजा महोत्सव के कार्यकर्ता सम्मानित:समिति ने अंगवस्त्र देकर उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की › प्रशासनिक रसूख के आगे घुटने टेकती निष्पक्षता: करमहिया मामले ने उठाये तीखे सवाल › आशा कार्यकर्त्रियों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर आज प्रदर्शन किया:अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, बोलीं- शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, लेकिन हमको फायदा नहीं मिला“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















