बलरामपुर पुलिस ने शारदीय नवरात्र के दौरान महिला सुरक्षा और जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस टीम सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के रंकीबदलपुर समेत गांवों और पूजा पंडालों तक पहुंची। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। टीम ने दहेज प्रथा, बाल विवाह और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। घरेलू समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के बारे में भी बताया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह के निर्देश पर चला। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने इसका पर्यवेक्षण किया। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने महिलाओं से संवाद किया। टीम ने वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 जैसे जरूरी नंबरों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और विधवा पेंशन जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने परिवार के सभी सदस्यों से आपसी सामंजस्य बनाए रखने और घरेलू समस्याओं को बातचीत से सुलझाने की अपील की। महिलाओं को थाने में संचालित मिशन शक्ति केंद्र और परिवार परामर्श केंद्र के बारे में भी जानकारी दी गई।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नवाबगंज में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम:शारदीय नवरात्रि पर 85 गांवों में स्थापित प्रतिमाएं, रातभर भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल › श्रावस्ती में नव दुर्गा पूजा महोत्सव के कार्यकर्ता सम्मानित:समिति ने अंगवस्त्र देकर उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की › प्रशासनिक रसूख के आगे घुटने टेकती निष्पक्षता: करमहिया मामले ने उठाये तीखे सवाल › आशा कार्यकर्त्रियों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर आज प्रदर्शन किया:अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, बोलीं- शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, लेकिन हमको फायदा नहीं मिला“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















