Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में महिलाओं ने घर का दरवाजा तोड़ा:7 साल पुराने जमीन विवाद...

श्रावस्ती में महिलाओं ने घर का दरवाजा तोड़ा:7 साल पुराने जमीन विवाद का मामला, पुलिस ने की कार्रवाई

श्रावस्ती में महिलाओं ने घर का दरवाजा तोड़ा:7 साल पुराने जमीन विवाद का मामला, पुलिस ने की कार्रवाई

श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र में महिलाओं द्वारा एक घर का दरवाजा तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला 7 साल पुराने आवासीय जमीन विवाद से जुड़ा है। घटना 11 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 4:30 बजे हुई थी। पीड़िता रहसुन्निशा के मुताबिक, विवादित जमीन का मामला कोर्ट में है। कोर्ट ने जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। आरोप है कि इस आदेश के बावजूद विपक्षी पक्ष ने दरवाजा तोड़कर घर में घुसने की कोशिश की। मारपीट और धमकी देने के आरोप भी लगे हैं। श्रावस्ती पुलिस ने एक्स पर बताया कि दोनों पक्षों के बीच आवासीय जमीन का विवाद कोर्ट में है। पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को दरवाजा तोड़ने के दौरान एक महिला को हल्की चोट आई थी। थाना प्रभारी महिमा नाथ उपाध्याय ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126/135 के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat