Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महिलाओं को जागरूक करने पुलिस पहुंची गांवों तक:दहेज प्रथा, बाल विवाह और...

महिलाओं को जागरूक करने पुलिस पहुंची गांवों तक:दहेज प्रथा, बाल विवाह और सुरक्षा कानूनों की जानकारी दी, हेल्पलाइन नंबर भी बताए

महिलाओं को जागरूक करने पुलिस पहुंची गांवों तक:दहेज प्रथा, बाल विवाह और सुरक्षा कानूनों की जानकारी दी, हेल्पलाइन नंबर भी बताए

बलरामपुर पुलिस ने शारदीय नवरात्र के दौरान महिला सुरक्षा और जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस टीम सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के रंकीबदलपुर समेत गांवों और पूजा पंडालों तक पहुंची। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। टीम ने दहेज प्रथा, बाल विवाह और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। घरेलू समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के बारे में भी बताया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह के निर्देश पर चला। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने इसका पर्यवेक्षण किया। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने महिलाओं से संवाद किया। टीम ने वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 जैसे जरूरी नंबरों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और विधवा पेंशन जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने परिवार के सभी सदस्यों से आपसी सामंजस्य बनाए रखने और घरेलू समस्याओं को बातचीत से सुलझाने की अपील की। महिलाओं को थाने में संचालित मिशन शक्ति केंद्र और परिवार परामर्श केंद्र के बारे में भी जानकारी दी गई।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat