Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जमुनहा में मिशन शक्ति: छात्राओं ने संभाली एक दिन की:प्रधान से लेकर...

जमुनहा में मिशन शक्ति: छात्राओं ने संभाली एक दिन की:प्रधान से लेकर थानाध्यक्ष तक बनीं बालिकाएं, आत्मविश्वास जगाने की पहल

जमुनहा में मिशन शक्ति: छात्राओं ने संभाली एक दिन की:प्रधान से लेकर थानाध्यक्ष तक बनीं बालिकाएं, आत्मविश्वास जगाने की पहल

श्रावस्ती जिले में मिशन शक्ति के तहत एक अनोखी पहल की गई। जमुनहा विकास खंड के हरदत्त नगर गिरंट स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को एक दिन के लिए अधिकारी बनाया गया। इसका मकसद बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना था। इस दौरान कक्षा 6 की नाहिद को ITI प्रिंसिपल, कक्षा 7 की योग्यता मौर्य को ग्राम प्रधान बनाया गया। सौम्या गौतम क्षेत्रीय वन अधिकारी बनीं, जबकि मन्तशा जहरा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (PHC) बनीं। शालिनी वर्मा को थानाध्यक्ष और प्रियंका मौर्या को बैंक मैनेजर की जिम्मेदारी मिली। इन छात्राओं ने अधिकारी के तौर पर काम को समझा। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हल करने की कोशिश की। इस पहल से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ा और वे भविष्य के लिए तैयार हुईं। एक दिन की अफसर बनकर सभी छात्राएं बहुत खुश दिखीं।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat