Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में मंदिर के पास मिली नवजात बच्ची:अस्पताल में भर्ती कराई गई,...

बहराइच में मंदिर के पास मिली नवजात बच्ची:अस्पताल में भर्ती कराई गई, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष देखने पहुंचे

बहराइच में मंदिर के पास मिली नवजात बच्ची:अस्पताल में भर्ती कराई गई, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष देखने पहुंचे

बहराइच में मरी माता मंदिर के पास मंगलवार दोपहर एक नवजात बच्ची लावारिस मिली। पुलिस और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) तुरंत सक्रिय हुई। बच्ची को महर्षि बालार्क चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। रामगांव चौकी प्रभारी हेमंत कुमार सिंह ने इसकी सूचना सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव को दी। उन्होंने बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. असद खान से बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने सभी जरूरी जांच कराने को कहा। डॉ. खान ने बताया कि बच्ची फिलहाल स्वस्थ दिख रही है। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी मनीष यादव को बच्ची के लिए दूध और जरूरी सामान उपलब्ध कराने को कहा। थानाध्यक्ष रामगांव को अस्पताल में बच्ची की सुरक्षा के लिए महिला आरक्षी तैनात करने के निर्देश दिए गए।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat