Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश लक्ष्मीपुर देउरवा में दुर्गा पूजा पर पुलिस का पैदल गश्त:मंदिरों और भीड़भाड़...

लक्ष्मीपुर देउरवा में दुर्गा पूजा पर पुलिस का पैदल गश्त:मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा का जायजा लिया, मिशन शक्ति टीम भी साथ रही

लक्ष्मीपुर देउरवा में दुर्गा पूजा पर पुलिस का पैदल गश्त:मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा का जायजा लिया, मिशन शक्ति टीम भी साथ रही

दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांति से कराने के लिए भिटौली थाना पुलिस सतर्क है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने अपनी टीम और मिशन शक्ति टीम के साथ लक्ष्मीपुर देउरवा गांव में पैदल गश्त किया। पुलिस ने दुर्गा मंदिर के आसपास, भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान त्योहारों पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती गई। पुलिस का मकसद किसी भी अप्रिय घटना को रोकना, शांति कायम रखना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल देना है। भिटौली थाना पुलिस त्योहार के दौरान लगातार निगरानी कर रही है।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat