Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सिद्धार्थनगर में दुर्गा आरती बंद कराने को लेकर विवाद:परिवार से अभद्रता और...

सिद्धार्थनगर में दुर्गा आरती बंद कराने को लेकर विवाद:परिवार से अभद्रता और जान से मारने की धमकी, 3 पर केस दर्ज

सिद्धार्थनगर में दुर्गा आरती बंद कराने को लेकर विवाद:परिवार से अभद्रता और जान से मारने की धमकी, 3 पर केस दर्ज

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज के नजवागांव में दुर्गा प्रतिमा पर भजन-आरती को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने भजन बंद कराने को कहा और एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। रामपाल मौर्य ने डुमरियागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे पड़ोसी सुरेंद्र मौर्य, सुरभई मौर्य और सुनीता मौर्य वहां पहुंचे। उन्होंने आरती बंद करने को कहा। रामपाल के मुताबिक, उन्होंने बताया कि आरती थोड़ी देर में खत्म होने वाली थी, लेकिन इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज की और रामपाल के साथ हाथ-थप्पड़ व मुक्कों से मारपीट की। परिवार के सदस्यों के साथ भी अभद्रता की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर तीनों वहां से चले गए। रामपाल की शिकायत पर 12 अक्टूबर को सुरेंद्र मौर्य, सुरभई मौर्य और सुनीता मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राम मिलन आजाद को सौंपी गई है।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat