अनुराग पाठक | बहराइच15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बहराइच के झिंगहा घाट पर शुक्रवार दोपहर सरयू नदी में डूबे 11 साल के युवराज उर्फ बाजपेयी का चौथे दिन भी पता नहीं चला है। सोमवार को NDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, पर सफलता नहीं मिली।
नगर कोतवाली क्षेत्र के वशीरगंज मोहल्ले के अर्जुन बाजपेयी का बेटा युवराज शुक्रवार को दो किशोरों के साथ झिंगहा घाट गया था। दोपहर करीब 2 बजे वह नदी में उतरकर गहरे पानी में डूब गया।
शनिवार और रविवार को SDRF टीम ने तलाश की, पर युवराज का सुराग नहीं मिला। सोमवार को वाराणसी से इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में NDRF की 30 सदस्यीय टीम पहुंची, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला।
इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि मंगलवार को SDRF के साथ नदी के करीब 30 किलोमीटर के दायरे में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलेगा। इसमें स्थानीय प्रशासन भी शामिल होगा।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















