Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में लड़की भगाने के विवाद में मारपीट:दो पक्षों में जमकर चले...

श्रावस्ती में लड़की भगाने के विवाद में मारपीट:दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे; 4 घायल, सीएचसी में भर्ती


श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के सेमगढ़ा चौराहे पर लड़की भगाने के मामले को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों तरफ से कुल चार लोग घायल हुए हैं। मारपीट के दौरान लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया गया। एक पक्ष से भवानी, बुधराज और रंगीली घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से हेमराज को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही इकौना थाना प्रभारी प्रेमानंद तिवारी और गिलौला थाना अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच विवाद की वजह पता लगाने में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat