बस्ती के वाल्टरगंज में सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, गोविंदनगर का वार्षिक अधिवेशन मंगलवार को हुआ। यह अधिवेशन सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गया। आगामी पेराई सत्र नजदीक होने के बावजूद चीनी मिलों ने अभी तक किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया है, जिससे किसानों में भारी गुस्सा है। अधिवेशन में बकाया भुगतान और नए पेराई सत्र की तैयारियों का मुद्दा खास तौर पर उठा। किसानों ने आरोप लगाया कि हर साल की तरह प्रशासनिक अधिकारी और चीनी मिल प्रबंधन सिर्फ झूठे वादे कर रहे हैं। किसानों का कहना था कि समय पर भुगतान न मिलने से वे आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं। ऐसे में आधुनिक कृषि यंत्रों, उन्नत किस्मों और जैविक खेती जैसी सलाहों पर अमल करना उनके लिए मुश्किल है। बैठक में समिति द्वारा पेश किए गए वार्षिक आय-व्यय के ब्योरे को लेकर भी प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। हालांकि, रिपोर्ट को औपचारिक तौर पर पास कर दिया गया, लेकिन गन्ने की बढ़ती लागत और घटते मुनाफे पर अधिकारियों के पास कोई पक्का हल नहीं था। चेयरमैन पुष्करादित्य सिंह और अधिकारियों के आश्वासनों को किसानों ने सिर्फ कागजी कार्रवाई बताया। कार्यक्रम के दौरान किसान यूनियन के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगें पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर कन्हैयालाल, राम मनोहर चौधरी, राम प्रताप चौधरी, कार्यालय सचिव विक्रम लाल कनौजिया, पाटेश्वरी सिंह, धर्मेंद्र यादव, अजय सिंह, प्रधान प्रतिनिधि नवनीत यादव, प्रधान विश्वनाथ सिंह और अमरनाथ चौधरी सहित कई किसान मौजूद थे।
कलेक्ट्रेट के NIC में शोक की लहर, कर्मचारी के आकस्मिक निधन...
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला कलेक्टर कार्यालय स्थित नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) में कार्यरत कर्मचारी लक्ष्मी नारायण पटेल का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके अचानक...
यूपी पुलिस के ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे मोर्चा, वैज्ञानिक जांच से थर-थर...
उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए योगी सरकार ने नया मास्टर प्लान तैयार किया है। अब जांच सिर्फ बयान और पूछताछ...














































