बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पोखरा के बनकटिया गांव में लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले चार दिनों से खराब है। इसके चलते ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। इस ट्रांसफार्मर से पोखरा के कुछ घरों के साथ-साथ बनकटिया, रमवापुर और नगहरा की हरिजन आबादी को बिजली मिलती है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब हजारों की आबादी इस समस्या का सामना कर रही है। ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि जहां ट्रांसफार्मर लगा है, वहां तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है। यह ट्रांसफार्मर सीताराम पांडेय के खेतों के बीच चक में लगा है। इस समय चारों तरफ धान की फसल खड़ी है। ऐसे में नया ट्रांसफार्मर मौके तक पहुंचाना बिजली विभाग के लिए मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर ऐसी जगह लगाया जाना चाहिए, जहां आने-जाने का रास्ता हो, ताकि भविष्य में खराब होने पर उसे आसानी से बदला जा सके। ग्रामीणों के मुताबिक, ट्रांसफार्मर पर लोड भी ज्यादा है। इसकी क्षमता 63 केवी है और इससे तीन गांवों को बिजली मिलती है। करीब 12 किसानों ने इसी ट्रांसफार्मर से अपने ट्यूबवेल के लिए कनेक्शन ले रखे हैं। इस समय धान की फसल को पानी की बहुत जरूरत है। बिजली सप्लाई ठप रहने से सिंचाई पर असर पड़ रहा है। अगर समय से बिजली नहीं मिली तो किसानों की फसल खराब हो सकती है। अजय पांडेय, संजय पांडेय, अंबिकेश पांडेय, अशोक सिंह, प्रदीप और संतोष समेत कई ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। उन्होंने यह भी मांग की है कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाए और उसे ऐसी जगह लगाया जाए, जहां आसानी से पहुंचा जा सके। इससे भविष्य में खराबी आने पर उसे बदलने में दिक्कत नहीं होगी।
मनिकौरा में ट्रांसफार्मर चोरी करते एक चोर पकड़ा गया:ग्रामीणों ने शोर...
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मनिकौरा में सोमवार रात सिंचाई विभाग का एक ट्रांसफार्मर चोरी होने से बच गया। कुछ संदिग्ध लोग नहर के रेगुलेटर...
यूपी पुलिस के ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे मोर्चा, वैज्ञानिक जांच से थर-थर...
उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए योगी सरकार ने नया मास्टर प्लान तैयार किया है। अब जांच सिर्फ बयान और पूछताछ...

















































