श्रावस्ती में मंगलवार देर रात अचानक मौसम बदला और गरज चमक के साथ जिले के अलग अलग हिस्सों में हल्की से तेज बारिश शुरू हो गई। कई क्षेत्रों में बारिश देर रात से बुधवार सुबह करीब आठ बजे तक रुक-रुककर होती रही। जबकि कुछ क्षेत्रों में रात में ही बारिश थम गई थी। दरअसल जिले में कई क्षेत्रों में पिछले करीब एक सप्ताह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे मौसम का मिजाज बदल गया है।जिससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली है। बताते चले कि बीती रात शुरू हुई बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल के लिए भी यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। बुधवार सुबह बारिश रुकने के बाद भी आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलने से मौसम खुशनुमा बना रहा। इसके बाद अभी बारिश थम गई, लेकिन बादलों की मौजूदगी और ठंडी हवाओं से फिर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम को देखते हुए मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में जिले के कुछ हिस्सों में दोबारा बारिश होने की संभावना है। जिले में हो रही बारिश के साथ नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश का असर राप्ती नदी के जलस्तर पर भी दिख रहा है। नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है। हालांकि, इसमें उतार-चढ़ाव बना हुआ है। नदी के जलस्तर में बदलाव के कारण आसपास के कुछ क्षेत्रों में कटान भी शुरू हो गया है। प्रशासन राप्ती नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रख रहा है। फिलहाल बारिश से किसानों को राहत मिली है और धान की फसल को पर्याप्त नमी मिल रही है। गर्मी से परेशान लोगों को भी मौसम में आई नरमी से राहत मिली है। प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने और नदी व जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने को कहा है।
श्रावस्ती में बारिश से मौसम बदला,धान की फसल को राहत:उमस भरी गर्मी से भी मिली निजात, राप्ती नदी के जलस्तर पर प्रशासन की नजर