Home उत्तर प्रदेश सेमगढ़ा-कोरियन पुरवा मार्ग पर महीनों से जलभराव:राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान, फिसलकर...

सेमगढ़ा-कोरियन पुरवा मार्ग पर महीनों से जलभराव:राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान, फिसलकर गिर रहे; प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

0
1
सेमगढ़ा-कोरियन पुरवा मार्ग पर महीनों से जलभराव:राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान, फिसलकर गिर रहे; प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

श्रावस्ती के इकौना तहसील क्षेत्र में सेमगढ़ा से कोरियन पुरवा जाने वाले रास्ते पर कई महीनों से पानी भरा हुआ है। इस वजह से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। राहगीर इसी भरे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। आए दिन लोग फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को होती है। सुबह स्कूल जाते समय जलभराव के कारण बच्चों की किताबें और स्कूल ड्रेस खराब हो जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से है, लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस रास्ते को ऊंचा बनाकर जलभराव की समस्या का स्थायी हल निकाला जाए, ताकि लोगों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here