Home उत्तर प्रदेश दैनिक भास्कर की खबर का असर:श्रावस्ती के मकसूद अली 4 साल बाद...

दैनिक भास्कर की खबर का असर:श्रावस्ती के मकसूद अली 4 साल बाद मुंबई में मिले, परिवार को मिली लापता शख्स की जानकारी

0
3
दैनिक भास्कर की खबर का असर:श्रावस्ती के मकसूद अली 4 साल बाद मुंबई में मिले, परिवार को मिली लापता शख्स की जानकारी

श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र के साइन पुरवा निवासी करीब 50 वर्षीय मकसूद अली पिछले चार साल से लापता थे। वह साल 2020 में मुंबई कमाने गए थे, जिसके बाद उनका परिवार से संपर्क टूट गया था। परिजनों ने मकसूद अली की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिवार पिछले करीब चार सालों से उनके वापस आने का इंतजार कर रहा था। दो दिन पहले दैनिक भास्कर डिजिटल पर मकसूद अली के लापता होने की खबर छपी थी। खबर छपने के महज दो दिन बाद अब मकसूद अली के मुंबई में मिलने की जानकारी मिली है। दैनिक भास्कर की खबर का असर हुआ और परिवार को मकसूद अली के बारे में पता चला। परिजनों ने दैनिक भास्कर को धन्यवाद देते हुए कहा कि खबर प्रकाशित होने के बाद मकसूद अली की तलाश में मदद मिली और चार साल बाद परिवार को उनके मिलने की खबर मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here