Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में मुख्य मार्ग पर जलभराव:ग्रामीण कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को...

श्रावस्ती में मुख्य मार्ग पर जलभराव:ग्रामीण कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर, बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत

0
0
श्रावस्ती में मुख्य मार्ग पर जलभराव:ग्रामीण कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर, बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत धूमबोझी दुर्गा के मजरा भगवानपुर से दुर्गापुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। राप्ती नदी से सटे इस गांव में बारिश और बाढ़ के दौरान अक्सर पानी भर जाता है। अब गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग पर पानी भरा होने के कारण पैदल चलने वालों को सड़क के किनारे बनी पतली मेड़ से होकर जाना पड़ता है। बाइक सवार भी कीचड़ से निकलने को मजबूर हैं। किसान अपने जानवरों को भी इसी रास्ते से ले जाते हैं। इसी मार्ग पर एक स्कूल भी है, जिससे छोटे बच्चों को भी पानी और कीचड़ के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक पानी और गंदगी जमा रहने से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीण खिलावन, सुजीत और अंबुज समेत कई लोगों ने इस समस्या के जल्द समाधान की मांग की है। ग्राम प्रधान सोनू यादव ने बताया कि वे जल्द ही इस समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here