श्रावस्ती जिले के गिलौला विकासखंड की ग्राम पंचायत मध्य नगर में मेन संपर्क मार्ग से राजकीय बालिका हाई स्कूल जोगनी खर्च तक का रास्ता बारिश के कारण पूरी तरह बंद हो गया है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय ग्रामीण अनिल कुमार मौर्य, दिनेश कुमार मौर्य और सुभाष कुमार वर्मा समेत कई लोगों ने बताया कि रास्ता खराब होने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को 800 मीटर पैदल चलकर स्कूल जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन बच्चे गिरते पड़ते रहते हैं। इस खराब रास्ते के लिए लोक निर्माण विभाग को कई बार आवेदन दिए गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर स्थानीय ग्रामीणों ने श्रावस्ती जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग से मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब रास्ते के कारण बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है, इसलिए उचित कार्रवाई की जाए।
श्रावस्ती में बारिश से रास्ता खराब, बच्चों का स्कूल जाना:ग्रामीणों ने डीएम अन्नपूर्णा गर्ग से लगाई मदद की गुहार, 800 मीटर पैदल चलते हैं बच्चे