BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1 सेंटीमीटर नीचे:दुबौलिया तटबंध पर...

नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1 सेंटीमीटर नीचे:दुबौलिया तटबंध पर बढ़ा दबाव, कई जगह रिसाव से ग्रामीण चिंतित

0
10


दुबौलिया क्षेत्र में नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नदी का पानी अब खतरे के निशान से सिर्फ एक सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही दुबौलिया तटबंध पर भी पानी का दबाव लगातार बढ़ रहा है। तटबंध के कई जगहों पर रिसाव भी देखा गया है, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बंधे पर उपस्थित ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे,आलम,सुरेश,रमजान,बाबू,वाजिद ,अमन,आदि। रिसाव के कारण तटबंध के दूसरी तरफ खेतों में पानी भरने लगा है। इससे किसानों की फसलों पर संकट आ गया है। नदी के बढ़ते जलस्तर और तटबंध पर बढ़ते दबाव को देखते हुए ग्रामीण चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि अगर जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा, तो आने वाले समय में हालात और गंभीर हो सकते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तटबंध की लगातार निगरानी करने, रिसाव वाले स्थानों पर तुरंत बचाव कार्य करने और प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी व्यवस्था करने की मांग की है। प्रशासन और ग्रामीणों को सतर्क रहना चाहिए और नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here