BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश ब्लॉक रोड पर बड़े गड्ढे, राहगीर और वाहन चालक परेशान:हादसे का खतरा...

ब्लॉक रोड पर बड़े गड्ढे, राहगीर और वाहन चालक परेशान:हादसे का खतरा बढ़ा, स्थानीय लोगों ने जल्द मरम्मत की मांग की

0
3


बस्ती शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल ब्लॉक रोड इन दिनों खराब हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। सड़क की इस जर्जर हालत के कारण, खासकर दोपहिया वाहन चलाने वालों के लिए दुर्घटना का डर बना हुआ है। स्थानीय नागरिक विशाल, किसन, शानू, प्रदीप और अंबुज ने बताया कि ब्लॉक रोड से हर दिन बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क की समय पर मरम्मत नहीं होने से गड्ढों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सड़क की मरम्मत करा दी जाए, तो समस्या को गंभीर होने से रोका जा सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क का मौके पर जाकर जांच कराने और गड्ढों को तुरंत भरवाने के साथ-साथ सड़क की जरूरी मरम्मत कराने की मांग की है। नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर जल्द ध्यान देंगे और कार्रवाई करेंगे, ताकि ब्लॉक रोड पर आना-जाना सुरक्षित और आसान हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here