Home उत्तर प्रदेश वन विभाग ने निचलौल में सड़क किनारे से हटाया अतिक्रमण:कटरा चौराहे से...

वन विभाग ने निचलौल में सड़क किनारे से हटाया अतिक्रमण:कटरा चौराहे से पूरे क्षेत्र में चला अभियान, दुकानदारों में मचा हड़कंप

0
1


निचलौल में वन विभाग ने बुधवार को सड़क किनारे पटरी पर बनी दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया। मधवलिया रेंज के रेंजर अजीत कुमार की अगुवाई में टीम ने निचलौल क्षेत्र में पहुंचकर सड़क की पटरी से अवैध कब्जा हटवाया। रेंजर अजीत कुमार ने बताया कि सड़क किनारे अवैध कब्जा करने वालों को करीब दो महीने पहले ही जगह खाली करने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद भी कई लोगों ने कब्जा नहीं हटाया। चेतावनी के बाद भी जब स्थिति वैसी ही बनी रही, तो बुधवार को वन विभाग की पूरी टीम मौके पर पहुंची और कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। रेंजर के अनुसार, निचलौल कटरा चौराहे से लेकर पूरे निचलौल क्षेत्र में जहां-जहां सड़क की पटरी पर अवैध कब्जा किया गया है, वहां कार्रवाई की जा रही है। टीम ने सड़क किनारे लगी दुकानों और अस्थायी कब्जों को हटाकर पटरी को खाली करवाया। वन विभाग की इस कार्रवाई से सड़क किनारे दुकान चलाने वालों में खलबली मच गई। वहीं, कब्जा हटने से सड़क की पटरी खाली होने के कारण पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को आने-जाने में राहत मिलने की उम्मीद है। अभियान के दौरान रेंजर अजीत कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और कब्जा हटवाते दिखे। अब यह सवाल है कि अभियान के बाद सड़क की पटरी पर दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए जिम्मेदार विभाग कितना सख्त रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here