BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती के पोनदली में 10 साल से कटी सड़क नहीं:ग्रामीण और राहगीर...

श्रावस्ती के पोनदली में 10 साल से कटी सड़क नहीं:ग्रामीण और राहगीर परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

0
11


श्रावस्ती के लक्ष्मणपुर विकासखंड की सेमरहनिहा ग्राम पंचायत के मौजा पोनदली में 2014 से कटी हुई सड़क आज तक नहीं बन पाई है। सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी बाबू वर्मा ने बताया कि इस कटी हुई सड़क की वजह से उन्हें बहुत दिक्कत होती है। खेत में आने-जाने का रास्ता तक नहीं बचा है। बरसात में तो हालात और बिगड़ जाते हैं, कीचड़ में फंसकर गिरना पड़ता है। एक अन्य ग्रामीण रामकुमार वर्मा ने कहा कि इसकी शिकायत कई बार ब्लॉक और तहसील में की गई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। खेत से फसल लाने में भी काफी दिक्कत होती है। ग्रामीण राजेश कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क को बनवाया जाए, ताकि लोगों को आने-जाने में हो रही दिक्कत खत्म हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here