BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर श्रावस्ती पुलिस ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प*

0
4

 

 

*

 

संबंधित खबरें
गाँधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती द्वारा प्रभातफेरी का हुआ आयोजन* *स्कूली छात्र-छात्राओं ने कोतवारी भिनगा से लेकर ईदगाह तिराहा तक निकाली विधिक जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को दी विधिक जानकारी* और पढ़ें

आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर श्रावस्ती पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

 

इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा पुलिस लाइन *क्वार्टर गार्द* तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसी क्रम में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालय/थाना परिसरों में दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही धूम्रपान एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन न करने, अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, समाज में स्वच्छता एवं नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने तथा देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाए रखने हेतु शपथ ली गई।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी ने महात्मा गांधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की तथा पूरे विश्व को शांति एवं अहिंसा का संदेश दिया। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपनी सादगी, अनुशासन एवं दृढ़ नेतृत्व से देश को नई दिशा प्रदान की। दोनों महान विभूतियों के आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी द्वारा जनपद के *85 ग्राम प्रहरियों* को साइकिल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम प्रहरियों को उनके दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करते हुए ग्राम स्तर पर पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी द्वारा पुलिस लाइन क्वार्टर गार्द में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को मिष्ठान वितरित किया गया।

 

इस अवसर पर समस्त क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

*शपथ*

 

“मैं निष्ठापूर्वक शपथ लेता हूँ कि मैं देश की आजादी और राष्ट्र की एकता की रक्षा करने और मजबूत बनाने के कार्य में तन-मन से योगदान दूंगा। मैं यह प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं कभी हिंसा का प्रयोग नहीं करूंगा और मेरा विश्वास है कि वर्ग, भाषा, प्रांत तथा अन्य सभी राजनीतिक एवं आर्थिक विवादों को शांतिपूर्वक और संवैधानिक उपायों द्वारा हल किया जाना चाहिए।”