पनियरा थाना क्षेत्र के नरकटहा छोटका टोला में शुक्रवार को पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। प्रीति घर के दरवाजे पर खेल रही थी। खेलते समय उसका खिलौना गड्ढे में गिर गया। उसे निकालने की कोशिश में बच्ची भी गड्ढे में जा गिरी। कुछ देर बाद तलाश शुरू हुई तो गड्ढे में खिलौना पानी के ऊपर तैरता मिला। ग्रामीणों ने पानी में उतरकर बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंची बच्ची नरकटहा छोटका टोला निवासी दिलीप निषाद की बेटी प्रीति शुक्रवार को घर के दरवाजे पर खेल रही थी। उसकी मां भी पास में थीं। कुछ देर के लिए मां घर के अंदर चली गईं। इसी दौरान खेलते हुए प्रीति घर के बगल में बने पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंच गई। खेलते समय उसके हाथ से खिलौना गड्ढे में गिर गया। खिलौना निकालने की कोशिश में बच्ची पानी में गिर गई। मां के बाहर आने पर प्रीति दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खिलौना दिखा तो ग्रामीणों ने गड्ढे में उतरकर तलाश की तलाश के दौरान गड्ढे में पानी के ऊपर प्रीति का खिलौना तैरता मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने पानी में उतरकर खोजबीन की। कुछ देर बाद बच्ची पानी के अंदर मिली। ग्रामीण उसे बाहर निकालकर लाए, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक प्रणव ओझा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।
नरकटहा में बच्ची की पोखरे में डूबने से मौत:खेलते समय खिलौना निकालने के प्रयास में गई जान
और पढ़ें
›
स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां:मेहरबान में ग्राम प्रधान ने किया ध्वजारोहण, आदर्शों पर चलने का संकल्प
›
सांभर पुरवा में गांधी और शास्त्री की जयंती मनी:बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिता भी हुई
›
बहराइच में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार:अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दर्ज है मुकदमा, पुलिस ने कोर्ट में पेश किया
›
श्रावस्ती में DM ने 61 मरीजों को पोषण सामग्री बांटी:गांधी-शास्त्री जयंती पर क्षय व कुष्ठ रोगियों को मिली किट और फल
संबंधित खबरें












































