![]()
बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक धीरज सिंह और उसमें सवार गोदावरी उपाध्याय घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है। यह घटना राम जानकी मार्ग पर ललहवा स्थित आदर्श पुस्तक मंदिर के पास शाम करीब 6:30 बजे हुई। 60 वर्षीय गोदावरी उपाध्याय चिलमा बाजार से अपने घर महुआडांड गांव जा रही थीं। ई-रिक्शा सिरसिया निवासी 45 वर्षीय धीरज सिंह चला रहे थे। बताया गया है कि ललहवा के पास पहुंचते ही एक पिकअप ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर पलट गया। टक्कर के बाद डेईडीहा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से हादसे के बारे में पूछताछ की है
और पढ़ें
›
बहराइच में महिला की संदिग्ध मौत:मुंह से निकला झाग, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
›
बीआरसी जमुनहा में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई:बीईओ ने ध्वजारोहण कर माल्यार्पण किया, छात्र-छात्राओं को मिठाई भी बांटी
›
पनियरा में चोरी के मोबाइल के साथ दो युवक गिरफ्तार:पुलिस ने अमहवा पुल के पास से पकड़ा
›
लोक सेवा फाउंडेशन ने गरीब परिवारों को राशन बांटा:दौलतपुर में चावल, दाल, तेल समेत दैनिक उपयोग की दी सामग्री
संबंधित खबरें











































