श्रावस्ती के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) जमुनहा में गांधी जयंती के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) राज किशोर ने झंडा फहराया। उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर फूल चढ़ाए। बीईओ राज किशोर ने दोनों नेताओं के जीवन और आदर्शों पर बात की। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के बाद बच्चों को मिठाई भी बांटी गई। इस मौके पर ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
और पढ़ें
›
गणेश विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी:बस्ती में संचालकों पर मुकदमा, नियम तोड़ने पर फौरन एक्शन
›
बहराइच पुलिस विभाग में फेरबदल, चार सीओ के कार्यक्षेत्र बदले:अजय मिश्रा विशेश्वरगंज थाना प्रभारी, संदीप द्विवेदी जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त
›
श्रावस्ती पुलिस ने गांधी-शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि:एसपी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संकल्प दिलाया
›
गांधी जयंती पर सिटीजन फोरम ने दी श्रद्धांजलि:जिला परिषद मार्केट में गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प
संबंधित खबरें













































