बहराइच के जरवलरोड थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने दावा किया है कि महिला की मौत बिजली का करंट लगने से हुई है। ग्राम अहाता निवासी सुनीता (30) पत्नी राजेश को शुक्रवार को गंभीर हालत में सीएचसी मुस्तफाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, महिला के मुंह से झाग निकलने की जानकारी सामने आने के बाद मामला संदिग्ध हो गया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें
›
मोतीपुर पुलिस ने 2 किलो 740 ग्राम चरस पकड़ी:तीन आरोपी गिरफ्तार, अर्टिगा कार और मोबाइल फोन बरामद
›
हरैया में लेखपालों ने 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार:8 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
›
सीएचसी मल्हीपुर में सफाई:श्रावस्ती के जमुनहा में चला अभियान, लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
›
नानपारा कोतवाली में दुर्गा पूजा-रामलीला को लेकर पीस कमेटी बैठक:अधिकारियों ने भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की
संबंधित खबरें










































