बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर नरखोरिया पिरैला मार्ग के पास एक बाइक ने सड़क पार कर रहे नरखोरिया निवासी70 वर्षीय वृद्ध अम्रुल्लाह और स्कूल जा रही रामनगर निवासी छात्रा सानिया समेत दो लोगों को टक्कर मार दी। यह घटना सुबह करीब 8 बजे हुई। बंनगवा निवासी राहुल और परसा निवासी रहमान एक बाइक पर सवार नरखोरिया से असनहरा जा रहे थे। उन्होंने अम्रुल्लाह और सड़क किनारे पैदल चल रही सानिया को पीछे से टक्कर मारी। हादसे में बाइक सवार राहुल, रहमान और पैदल चल रहे अम्रुल्लाह व सानिया गंभीर रूप से घायल हो गए। राहुल, रहमान और सानिया को नरखोरिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अम्रुल्लाह की हालत गंभीर होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।
नरखोरिया में बाइक ने 4 लोगों को मारी टक्कर:बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बुजुर्ग और छात्रा समेत 4 घायल; एक की हालत गंभीर
और पढ़ें
›
पयागपुर में लेखपालों का प्रदर्शन:राजस्व संबंधी कामकाज ठप, एसडीएम को सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन
›
लेखपाल संघ ने 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी:श्रावस्ती में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा; वेतन, प्रमोशन समेत 8 मांगें पूरी न होने पर
›
सीएम योगी ने 4.60लाख छात्रों को दी 148करोड़ की छात्रवृत्ति:दिग्विजयनाथ कॉलेज में छात्रों को दिखाया गया स्वीकृति प्रमाण पत्र का लाइव प्रसारण
›
बस्ती में लापता युवक का नाले के पास मिला शव:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस ने जांच शुरू की
संबंधित खबरें








































