![]()
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर ग्राम सभा के साइन पुरवा गांव में शुक्रवार दोपहर एक तेंदुआ खेत से निकलकर बकरियों पर झपट पड़ा। इस हमले से गांव में दहशत फैल गई। तेंदुए ने एक बकरी को गंभीर रूप से घायल कर दिया और एक अन्य बकरी को अपना शिकार बना लिया। करीब 3:30 बजे अरबी मनिहार अपनी बकरियां चराने निकले थे। तभी खेत से अचानक तेंदुआ बाहर आया और बकरियों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया, जिससे तेंदुआ बकरी को छोड़कर खेत में भाग गया। इस घटना के बाद साइन पुरवा और आसपास के गांवों में तेंदुए को लेकर डर बढ़ गया है। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन्यजीव रक्षक दीपक कुमार चौहान ने घटना की पुष्टि की और क्षेत्र में पिंजरा लगाने की बात कही। वन विभाग ने निगरानी बढ़ाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने की मांग की है।
बहराइच में तेंदुआ ने बकरी पर किया हमला:ग्रामीणों के शोर मचाने से भागा, एक बकरी घायल
और पढ़ें
›
बहराइच में सांसद ने सेवा संकल्प सप्ताह का किया समापन:विभिन्न विभागों के स्टॉल देखे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल बांटे
›
रानीपुर आरआरसी सेंटर पर अवैध कब्जा नहीं हटा:डीपीसी के निर्देश के बाद भी ग्राम सचिव रमाकांत वर्मा ने नहीं की कार्रवाई
›
थ्रेसर की चपेट में आने से 3 साल के मासूम:फरेंदा में ननिहाल में हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
›
सरकारी जमीन पर पेड़ कटान की सूचना देने पर मारपीट:श्रावस्ती में मंसाराम समेत 4 लोग घायल, दो जिला अस्पताल रेफर
संबंधित खबरें











































