![]()
नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 गुरु गोरखनाथ नगर में गुरु गोरखनाथ छावनी के पूरब तरफ नालियां टूटी हुई हैं। इस कारण यहां जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे वार्डवासियों को काफी परेशानी हो रही है। बरसात में गंदा पानी सड़क पर जमा होने से बदबू फैलती है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। वार्डवासियों का कहना है कि नालियां कई साल से टूटी हैं। इसकी शिकायत कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से की गई, लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। जलभराव के कारण राहगीरों को भी आने-जाने में दिक्कत होती है। यह रास्ता अस्पताल, गुरु गोरखनाथ मंदिर और बाजार की ओर जाता है, जहां लोगों की आवाजाही रहती है। वार्डवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से टूटी नालियों की मरम्मत कर पानी निकासी की व्यवस्था ठीक करने की मांग की है। मांग करने वालों में प्रताप, राव जोखन राव, ओमप्रकाश राव, विनोद राव और हरि चौधरी शामिल हैं।
महराजगंज में गुरु गोरखनाथ नगर में टूटी नालियों से जलभराव:वार्डवासी परेशान, कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान
और पढ़ें
›
कतर्नियाघाट में सरयू नहर में मिला वयस्क बाघ का शव:मोतीपुर रेंज के हसुलिया पुल के नीचे पानी में तैरता मिला, वन विभाग जांच में जुटा
›
सोनवा ग्राम सभा में खुली नाली से दुर्गंध:स्थानीय लोगों को आने-जाने में दिक्कत, बच्चों के गिरने का भी डर
›
जीवित्पुत्रिका पर महराजगंज में 3 बच्चों की डूबने से मौत:बेटों की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं माताएं, त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं
›
खैरीसमैसा पंचायत में हैंडपंप मरम्मत के नाम पर संदिग्ध भुगतान:47 हजार से ज्यादा के भुगतान पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
संबंधित खबरें










































