
श्रावस्ती जिले के गिलौला विकास खंड की ग्राम पंचायत हुसैनपुर खुरुहरी में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में धांधली का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ठेकेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासी राजन यादव ने एक वीडियो बनाया है। इसमें साफ दिख रहा है कि इंटरलॉकिंग रोड में घटिया पीली ईंटों का इस्तेमाल हो रहा है। आरोप है कि पीली ईंटों को तोड़कर उनकी गिट्टी बनाई जा रही है। इसी गिट्टी से इंटरलॉकिंग बिछाई जा रही है और ऊपर से सिर्फ बालू डालकर काम पूरा किया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस काम का ठेका दुर्गापुर निवासी ठेकेदार सुशील यादव और बिजली भगत के पास है। यह काम ग्राम प्रधान की मिलीभगत से कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया सामग्री से बनी यह सड़क कुछ ही महीनों में टूट जाएगी। गांव के लोगों ने श्रावस्ती के जिलाधिकारी और गिलौला के खंड विकास अधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने मांग की है कि मौके पर जांच टीम भेजकर सामग्री की गुणवत्ता जांची जाए। साथ ही दोषी ग्राम प्रधान और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और सड़क का निर्माण मानक के हिसाब से दोबारा कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
महराजगंज में विजयपुर-बागापार मार्ग बारिश में बना दलदल:दो दर्जन गांवों के...
महराजगंज में विजयपुर से बागापार होते हुए जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग खस्ताहाल है। यह रास्ता करीब दो दर्जन गांवों के लोगों...






































