BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश हुसैनपुर खुरुहरी में इंटरलॉकिंग में पीली ईंट का उपयोग:प्रधान और ठेकेदार पर...

हुसैनपुर खुरुहरी में इंटरलॉकिंग में पीली ईंट का उपयोग:प्रधान और ठेकेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

0
5


श्रावस्ती जिले के गिलौला विकास खंड की ग्राम पंचायत हुसैनपुर खुरुहरी में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में धांधली का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ठेकेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासी राजन यादव ने एक वीडियो बनाया है। इसमें साफ दिख रहा है कि इंटरलॉकिंग रोड में घटिया पीली ईंटों का इस्तेमाल हो रहा है। आरोप है कि पीली ईंटों को तोड़कर उनकी गिट्टी बनाई जा रही है। इसी गिट्टी से इंटरलॉकिंग बिछाई जा रही है और ऊपर से सिर्फ बालू डालकर काम पूरा किया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस काम का ठेका दुर्गापुर निवासी ठेकेदार सुशील यादव और बिजली भगत के पास है। यह काम ग्राम प्रधान की मिलीभगत से कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया सामग्री से बनी यह सड़क कुछ ही महीनों में टूट जाएगी। गांव के लोगों ने श्रावस्ती के जिलाधिकारी और गिलौला के खंड विकास अधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने मांग की है कि मौके पर जांच टीम भेजकर सामग्री की गुणवत्ता जांची जाए। साथ ही दोषी ग्राम प्रधान और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और सड़क का निर्माण मानक के हिसाब से दोबारा कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े अधिकारियों से शिकायत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here