
श्रावस्ती में सोनवा थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने थाने में शिकायत देकर क्षेत्र के ही एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, किशोरी 3 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिवार ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उपनिरीक्षक विशाल शुक्ला को सौंपी गई जांच परिजनों ने आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र का ही एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक विशाल शुक्ला को सौंपी गई है। पुलिस किशोरी की तलाश के साथ घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा अपराध शाखा व चुनाव सेल का किया...
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित अपराध शाखा व चुनाव सेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान...



































